काशीपुर(आरिफ खान की रिर्पोट) नवविवाहित जोड़े के मर्डर के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए कहां की पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 315 बोर के दो तमंचे तथा घटनास्थल से तीन 315 बोर के खोखे बरामद किये है पुलिस ने अवैध हथियार रखने का भी अभियोग पंजीकृत किया है दें कि बीती 7 सितंबर 2020 को देर रात्रि पति पत्नी को गोलियों से भून डाला था घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे नगर के मोहल्ला कर्बला बस्ती अल्लीखां निवासी राशिद पुत्र कमरुद्दीन तथा नाजिया पुत्री मुजम्मिल को नाजिया के पिता तथा भाई ने सरेआम गोलियों से भून दिया था घटना का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भट्ट ने करते हुए बताया की राशिद पुत्र कमरुद्दीन तथा नाजिया पुत्री मुजम्मिल ने प्रेम प्रसंग के चलते 3 माह पूर्व घर से भागकर परिजनों की मर्जी के बिना शादी कर ली थी जिससे मुजम्मिल तथा उसका पुत्र नाराज था उन्होंने बताया कि मुजम्मिल ने पुलिस को बतायाा कि उसकी समाज में बहुत बदनामी हो रही थी कि उसकी पुत्री ने दूसरे समुदाय के व्यक्ति से शादी कर ली है जिससे उसका घर से निकलना दूभर हो गया था जिसको लेकर उसने दोनों की हत्या करने का प्लान बनाया था उसने पुलिस को यह भी बताया कि उन्होंने उसे जसपुर वन में स्थित कालू शहीद की दरगाह पर हत्या करने का प्लान बनाया था परंतु वहां दरगाह पर नाजिया तो चली गई थी राशिद उस दिन नहीं गया था जिसके कारण उस दिन हत्या करने का प्लान कैंसिल करना पड़ा था उसका प्लान था कि दोनों ने जो किया है उसकी सजा वह दोनों को एक साथ ही देंगे इसलिए उस दिन नाजिया हत्या नहीं की थी मुजम्मिल ने यह भी बताया कि वह इस बात से भी और ज्यादा खफा था कि उसकी पुत्री से शादी करने के बाद यह उसके घर के पास ही आकर रहने लगा था और बहुत ही एटीट्यूड के साथ रह रहा था अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भट्ट ने बताया कि आरोपियों ने मौका पाकर 7 सितंबर को देर शाम राशिद तथा नाजिया को घेरकर गोलियों से भून डाला जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने आरोपियों खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर पुलिस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बनाई गई पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर बीती शाम मुजम्मिल खां पुत्र छम्मन खा तथा मोहसिन खा पुत्र मुजम्मिल खा निवासी कर्बला बस्ती अल्लीखा काशीपुर को दढ़ियाल रोड स्थित लोहिया पुल के पास गिरफ्तार कर लिया उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है आरोपी ने पुलिस पूछताछ में यही बताया कि दोनों की हत्या उनके द्वारा ही की गई है इस हत्या में और कोई व्यक्ति शामिल नहीं है आरोपी मुजम्मिल ने बताया कि उसके सालों से उसकी नाराजगी चल रही है अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया की दो और नाम दर्ज व्यक्तियों की पुलिस जांच कर रही है यदि वह हत्या में शामिल हुए तो पुलिस उनको भी गिरफ्तार कर जेल भेजेगी इस दौरान खुलासा करने वाली पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 25 सौ रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है तो अपर पुलिस अधीक्षक ने 15 सौ रुपए का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है पुलिस टीम में प्रभारी कोतवाल वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतीश चंद्र कापड़ी,उपनिरीक्षक अमित शर्मा, दीपक जोशी, रविंद्र बिष्ट, कैलाश चंद्र ,कांस्टेबल विरेंद्र यादव ,राजपुरी, अनुज त्यागी, राजेंद्र प्रसाद, सुनील तोमर दिलीप बोनाल, प्रियंका, सुरेंद्र सिंह, रिचा, दीवान बोरा आदि शामिल थे

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com