लखीमपुर खीरी जिले में कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा। बीते 15 दिनों में 56 मरीज मिल चुके हैं। 49 मरीज ठीक हो गए हैं। बुधवार को पांच नए मरीज मिले। जिले में अब सात सक्रिय मरीज हैं।

लखीमपुर खीरी जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हो रही है। एक दिन के ब्रेक के बाद बुधवार को फिर पांच लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। इसमें एक आठ माह की बच्ची और चार महिलाएं हैं। इनमें से एक महिला गर्भवती भी है। पिछले एक पखवाड़े में 56 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं, जिसमें 49 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या सात है।

कोरोना संक्रमण की शुरुआत जिले में मितौली कस्बा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की एक छात्रा के संक्रमित मिलने से हुई थी। इसके बाद से निरंतर संक्रमित मिल रहे हैं। हालांकि इस बार जितने भी संक्रमित मिल रहे हैं। उनमें अधिकतर लोग सीएचसी मितौली एवं बेहजम के निवासी हैं। 

बुधवार को जिन पांच लोगों में कोरोना की पुष्टि है, उनमें आठ माह की बच्ची और उसकी गर्भवती मां व एक अन्य महिला सीएचसी बेहजम निवासी है, जबकि एक महिला सेमराबाजार और दूसरी शहर के मोहल्ला राम निवासी है। सभी मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवा दी है। 

आंकड़ों की नजर से 

  • बुधवार को मिले संक्रमित- पांच
  • पिछले 15 दिन में मिले संक्रमित- 56
  • जिले में एक्टिव केस- सात
  • स्वस्थ हुए मरीज- 49
  • पिछले 24 घंटे में हुई जांच
  • एंटीजन-528
  • आरटीपीसीआर-450
  • स्क्रीनिंग-187
  • अब तक ट्रैस किए लोग- 402

लापरवाही पड़ सकती है भारी

कोरोना के बढ़ते मामलों के बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं। न तो मास्क लगा रहे हैं और न सही सामाजिक दूरी का पालन करते हैं, जबकि कोरोना की मौजूदा स्थित को देखते हुए बेहद सावधान रहने की जरूरत है। बुधवार को रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बैठने के लिए आतुर मुसाफिर न तो मास्क लगाए थे और न ही सामाजिक दूरी का पालन करते दिखे।

डिप्टी सीएमओ डॉ. धनीराम ने बताया कि संक्रमित मिलने वालों को होम क्वारंटीन कर दवाएं मुहैया कराकर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा गया। वहीं इनके संपर्क में आने वाले और इनमें कोविड के वैरिएंट का पता लगाने के लिए सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com