काशीपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोरी की एक दर्जन बाइकों के साथ तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आपको बताते चलें कि काशीपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में लगातार बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही नहीं जिसको लेकर जिले के पुलिस कप्तान डॉ. मंजूनाथ टीसी के आदेश पर एसपी काशीपुर अभय सिंह तथा सीओ वंदना वर्मा के दिशा निर्देश पर काशीपुर कोतवाली प्रभारी मनोज रतूडी के नेतृत्व में चोरियों के खुलासे के संबंध में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम के द्वारा बाइक चोरियों के घटना स्थलों के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तथा मुखबिरों को अलर्ट किया गया। बीती शाम कटोराताल पुलिस चौकी प्रभारी नवीन बुधानी तथा उनकी टीम द्वारा रात्रि में मानपुर चौराहे से आगे मानव बिहार की तरह कच्चे रास्ते में जा रहे मोटरसाइकिल सवारों की संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए उनके पीछे पीछे चल कर उन्हें दबोच लिया। इस दौरान पुलिस को उनके कब्जे से झाड़ियों में छुपाई गई चोरी की कुल 12 बाइकें बरामद हुईं। पूरे मामले का आज एसपी काशीपुर कार्यालय में जिले के पुलिस कप्तान डॉ. मंजूनाथ टीसी ने खुलासा किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि 12 बाइकों में एक बाइक अमरोहा उत्तर प्रदेश से चुराई गई है। बाकी बची बाइकों को वेरीफाई किया जा रहा है कि यह बाइके कहां-कहां से चुराई गई थी। पकड़े गए दो आरोपी पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र के हैं जबकि तीसरा आरोपी उधम सिंह नगर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के काशीपुर तथा आसपास के क्षेत्रों की बाइकें चुराते हैं। वह लोग रेकी करने के बाद मोटरसाइकिल चोरी कर लेते थे और उसकी पहचान छुपाने के लिए उसके नंबर प्लेट तोड़ देते थे उनके द्वारा यह गाड़ियां चोरी कर झाड़ियों में छुपाई गई थी और उन्हें आज रात बाहर भेजने की योजना थी। पकड़े गए अभियुक्तों ने पुलिस की पूछताछ में अपने नाम क्रमशः विकास कुमार पुत्र गेंदालाल निवासी ग्राम सकतपुरा थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद, गौरव कुमार पुत्र विजयपाल सिंह निवासी ग्राम नवलपुर थाना कुंडा उधम सिंह नगर तथा प्रमोद कुमार उर्फ रितिक पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश निवासी ग्राम सकतपुरा थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद बताया। एसएससी ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को ढाई हजार रूपये के नगद पुरस्कार की घोषणा की।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
