काशीपुर ऐतिहासिक चैती मेला इस वर्ष और भी भव्य स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। आगामी 22 मार्च से आरंभ होने वाले चैती मेले में सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी जाएंगी, ताकि श्रृद्धालु जनों व दुकानदारों को किसी भी तरह की दिक्कत पेश न आये। उपजिलाधिकारी/मेलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि वर्षों से लगते आ रहे चैती मेले में इस बार दर्जनों सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों से पूरे मेले की मॉनिटरिंग की जाएगी। मेले में वर्दीधारी पुलिस कर्मियों के साथ ही पर्याप्त मात्रा में सादा वर्दी में जवान तैनात किये जाएंगे। साथ ही महिला-पुरुष पीआरडी को भी मुस्तैदी से ड्यूटी पर लगाया जाएगा। मेले में असामाजिक तत्वों और जेबकतरों पर पैनी निगाह रखी जाएगी। उपजिलाधिकारी/मेलाधिकारी ने कहा कि मेले में दुकान लगाने के लिए टेण्डर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। नियमानुसार दुकानें लगवाई जाएंगी। मेला परिसर के बाहर किसी भी तरह का फड़ व दुकान लगाना वर्जित होगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। प्रयास रहेगा कि मेले में किसी को भी किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। उधर, चैती मेले के मुख्य ठेकेदार ने बताया कि दुकानें बनाकर तैयार की जा रही हैं। जल्द ही उचित दरों पर दुकानों का आवंटन कर दिया जाएगा।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
