रामनगर रामनगर मैं 28 से 30 मार्च तक होने वाली जी-20 की बैठक को लेकर प्रदेश सरकार के अलावा सभी विभागों के अधिकारी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने को लेकर जुटे हुए हैं जिसको लेकर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत एवं जिलाधिकारी धीराज सिंह गबरियाल कई बार निरीक्षण कर चुके हैं शुक्रवार को इसी बैठक को लेकर स्थानीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता संजय शुक्ला एवं अधिशासी अभियंता तरुण कुमार बंसल के साथ कोसी बैराज क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए इस क्षेत्र का सौंदर्य करण एवं व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि जी-20 की बैठक में भारत व विदेश से प्रतिभाग करने वाले डेलिकेट रामनगर के कोसी बैराज क्षेत्र से ही गुजरेंगे उन्होंने बताया कि रामनगर शहर में मुख्य तौर पर कोसी बैराज ही एक ऐसा क्षेत्र है जो स्थानीय लोगों एवं बाहर से आने वाले लोगों को अपनी और आकर्षित करता है उन्होंने कहा कि कोसी बराज क्षेत्र में रंग रोगन एवं मरम्मत का कार्य चल रहा है जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश देते हुए कहा कि यहां से गुजरने वाले डेलिगेट्स एक अच्छा संदेश लेकर जाएं ऐसा हमारा प्रयास है तो वही सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता संजय शुक्ला द्वारा भी कोसी बैराज क्षेत्र के सौंदर्यीकरण को लेकर अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com