काशीपुर आज महाराणा प्रताप चौक पर एकत्र समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर भाजपा सरकार ने किया है होली के त्यौहार का रंग फीका। सपाइयों ने गैस सिलेंडर वो कमर्शियल सिलेंडर के बढ़े हुए दामों को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर बरसे और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सपाइयों ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत ₹50 व कामर्शियल सिलेंडरों की कीमत 350 की वृद्धि की गई है जो जनता के साथ सरासर छलावा है । उन्होंने कहा कि अगर बड़े हुए दामों को केंद्र सरकार अति शीघ्र वापस नहीं लेती है तो समाजवादी पार्टी सड़कों पर उतर कर जमकर प्रदर्शन करेगी, जिसकी स्वयं जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी। उन्होंने कहा कि मिशन 2024 संसदीय चुनाव में जनता इनको मुंहतोड़ जवाब देने जा रही है। सपाइयों ने कहा कि कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से हर तरह का उत्पादन महंगा होगा वह लागत बढ़ेगी तो उत्पादों के दाम भी बढ़ेंगे जो नौकरी पेशा बच्चे बाहर से मंगाए टिफिन खाने पर निर्भर करते हैं वे उनकी जेब पर भी कहीं ना कहीं डाका है । उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर की कीमतों से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना मैं लोगों को गैस और चूल्हा तो मिल गया लेकिन आज तक वह रसोई गैस के बढ़े दाम की वजह से इसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं जो बड़े खेद का विषय है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
