काशीपुर। ग्राम शिवलालपुर अमरझंडा के पास एक खेत में चारा लेने गए 60 वर्षीय बुजुर्ग किसान को उन्हीं के बैल ने पेट फाड़ कर मार डाला। किसान के मरने के बाद भी बैल ने किसान को शव को नहीं छोड़ा। वह शव के आसपास ही घूम रहा। बाद में किसानों ने दो ट्रैक्टरों से धक्का देकर बैल को मौके से खदेड़ा।
शिवलाल अमरझंडा निवासी 60 वर्षीय किसान राम सिंह शुक्त्रस्वार दोपहर करीब तीन बजे अपनी पत्नी मुन्नी देवी के साथ अपनी बुग्गी से चारा लेने आए थे। उन्होंने अपनी बुग्गी से पालतू बैल को अलग कर उसे खेत में चारा खाने के लिए छोड़ दिया। तभी हमलावर हुए बैल ने उन्हें मार डाला।
सूचना मिलते ही ग्रामीण ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक राम सिंह की मृत्यु हो चुकी थी। ट्रैक्टर से धक्का देकर बैल को भगाने पर ही शव कब्जे में लिया जा सका। सूचना मिलने पर तहसीलदार युसूफ अली, पैगा पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों का कहना है कि बैल अब भी खुला घूम रहा है। ऐसे में दूसरी घटना होने की भी आशंका बनी है। जल्द से जल्द बैल को पकड़ा जाना चाहिए ताकि इस तरह की दूसरी घटना को होने से रोका जा सके। प्रशासन ने गांव वालों को बैल को पकड़ने का भरोसा दिलाया है। ग्रामीणों ने बताया कि देर शाम तक बैल गांव में घूमते देखा गया है। ग्रामीणों ने उसे पकड़ने की मांग की है। तहसीलदार यूसुफ अली ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बैल को पकड़ा जाएगा।
तीस हजार रुपये में बैल बेचने से चूक गए राम सिंह
काशीपुर। जिस बैल ने राम सिंह की हत्या कर वह बैल राम सिंह तीन दिन पहले बेचने वाला था लेकिन किन्हीं कारणों से वह बैल को नहीं बेच सका। ग्रामीणों ने बताया कि हाल ही में राम सिंह का यह बैल तीस हजार रुपये में बिक रहा था। पास के ही निवासी किसान इसका सौदा कर रहे थे लेकिन राम सिंह ने बैल नहीं बेचा। चर्चा रही कि शायद राम सिंह की मौत इसी बैल से लिखी थी। अगर वह तीन दिन पहले इस बैल बेच देते तो आज वह जिंदा होते।
शिवलालपुर अमरझंडा ग्राम में एक बैल के हमले में ग्रामीण की मौत की सूचना मिली है। हो सकता है बैल में रैबीज के लक्षण हों। वह चारा नहीं खा रहा होगा। छेड़ने पर वह हिंसक हो गया होगा। इससे ऐसी घटना हो सकती है। सूचना मिलने पर पशु चिकित्सालय की टीम को गांव भेजा गया है। टीम वहां बैल की गतिविधियों पर नजर रखेगी। उसका व्यवहार देखने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। डॉ. मुकेश कुमार दुम्का, पशु चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्सालय काशीपुर।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
