काशीपुर। बीते 5 दिन पूर्व वादी मंगल सिंह निवासी मछरिया थाना कटघर जिला मुरादाबाद ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उसका भाई मुकेश कुमार निवासी उपरोक्त अपने मकान ग्राम चांदपुर सैनिक कॉलोनी प्रतापपुर मैं आया था, जब उसका फोन बंद पाया गया तो शक होने पर उसका भाई मंगल उसके मकान पर पहुंचा और देखा कि उसका शव बेड के अंदर कंबल में लिपटा हुआ पड़ा है, जिसकी सूचना उसने तुरंत पुलिस को दी। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते शव को अपने कब्जे में लेकर घटना की छानबीन शुरू कर दी। कोतवाली परिसर में आज घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अभय प्रताप सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से का पता चला की मृतक मुकेश कुमार के तीन दोस्त गौतम बाल्मीकि, दीपक निवासी सैनिक कॉलोनी प्रतापपुर और तीसरा साथी रवि उर्फ गोगली निवासी हनुमान कॉलोनी साफ दिखाई दिए गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्तों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल के हुए बताया कि आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने मात्र 15 सो रुपए की खातिर अपने दोस्त मुकेश को कच्ची शराब पिलाकर अधिक नशे में कर उसकी हत्या कर दी और शव कंबल में लपेट कर बेड में छुपा दिया था जिसको पुलिस ने बरामद कर लिया है। आज गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को पुलिस न्यायालय के समक्ष पेश करने जा रही है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
