काशीपुर प्रदेश में अवैध खनन का खेल जमकर खेला जा रहा था रात के अंधेरे में खनन माफिया अपने काले कारनामों को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे थे जिसको नकेल कसने के लिए प्रशासन ने भी अब सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं तो वही क्षेत्र में प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई देखने को मिली है अवैध खनन,भंडारण और परिवहन से संबंधित शिकायतों को मिलने पर शासन के निर्देशों के अनुपालन में निदेशक भूतत्व एव खनिकर्म विभाग देहरादून के अगुवाई में गठित प्रवर्तन दल ने 24 स्टोन क्रेशर ऊपर निरीक्षण किया
जिसमें से 18 को सीज़ किया गया। एस एल पैट्रिक, निदेशक राजपाल लेघा, अपर निदेशक भूतत्व खनिकर्म विभाग देहरादून की संयुक्त अगुवाई में जनपद उधम सिंह नगर के बाजपुर और काशीपुर तहसील क्षेत्र में 16 जनपद नैनीताल के रामनगर तहसील के 02 स्टोन क्रशर जिसमें सीसीटीवी कैमरों व मौके स्थल की जांच करने पर पाया गया कि इन प्लांटों के द्वारा रात्रि एवम् दिन में अवैध रूप से उप खनिज का ख़रीद का खेल खेला जा रहा था निरीक्षण जांच के दौरान संबंधित प्लांटों की उपरोक्त कमियों को देखते हुए उक्त अट्ठारह स्टोन क्रेशरों को सीज कर उनके ई रवनना पोर्टल को तत्काल तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया। ताकि उप खनिजों का क्रय विक्रय न हो सके ।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
