(सगीर चंकी पांडे………………. ठाकुरद्वारा मंडल क्राइम रिपोर्टर) ठाकुरद्वारा निवासी विश्व के मशहूर वैज्ञानिक गोविंद स्वरूप मित्तल जी का पुणे में निधन हो गया। वह ठाकुरद्वारे की साहू फैमिली के -सदस्य थे। उनके पिता साहू राम रघुवीर शरण जी थे,जिनकी कोठी कोतवाली ठाकुरद्वारा के ठीक सामने आज भी बनी है उन्हीं के पूर्वजों ने सनातन धर्म हिंदू इंटर कॉलेज भी ठाकुरद्वारा में बनवाया था जो आज भी उनकी याद सजाए है । उनके परिवार के भतीजे डॉ हरी कुमार जी गोरी कुमार जी एवं अन्य परिजन आज भी ठाकुरद्वारा में निवास करते हैं गोविंद स्वरूप जी के निधन पर भारत के राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने गहरा शोक प्रकट किया है ठाकुरद्वारा की ओर से भी हम अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं तथा ईश्वर से कामना करते हैं उनको अपने चरणों में स्थान दे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com