आज शासकीय व अर्ध शासकीय संस्थाओं ने 74 वे गणतंत्र धूमधाम से मनाया जिसमें आज नगर निगम प्रांगण में झंडारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया साथ ही काशीपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा काशीपुर कोतवाली में पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसीके साथ ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज मैं भी झंडारोहण कार्यक्रम धूमधाम से किया गया वही नगर निगम काशीपुर के कार्यालय में नगर निगम की महापौर उषा चौधरी और मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय तथा सहायक नगर आयुक्त तथा नगर निगम कर्मचारियों ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों के अतिरिक्त सभी सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान नगर निगम काशीपुर के सभागार में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सभी गणमान्य लोगों तथा सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर नगर निगम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों एवं कारगिल शहीदों के परिजनों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। काशीपुर के विभिन्न स्कूलों में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पंथ रतन बाबा हरवंश सिंह एकैडमी के साथ साथ शहर के विभिन्न स्कूलों में भी ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com