देशभर में गणतंत्र दिवस का पर्व उत्साह के साथ मना रहे हैं। गणतंत्र दिवस भारत के इतिहास का स्वर्णिम दिन है। इस दिन भारत एक लोकतांत्रिक और संवैधानिक राष्ट्र बन गया था। दुनिया के अन्य देशों के बराबरी पर आकर खड़ा हो गया, जो अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्रता है और दूसरे देशों की दखलंदाजी से दूर है। दरअसल हिंदुस्तान पर दशकों ब्रिटिश हुकूमत ने शासन किया। 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हो गया। आजादी के बाद देश के नेतृत्व के भारत को एक लोकतांत्रिक देश बनाने की तैयारी शुरू करते हुए संविधान का निर्माण किया और 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ। तब से हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया जा रहा है। सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों से लेकर स्कूल कॉलेजों तक गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम का आयोजन होता है। गणतंत्र दिवस पर अगर किसी कार्यक्रम में आप भाषण देना का सोच रहे या बच्चे को स्कूल फंक्शन के लिए देशभक्ति भाषण की तैयारी करा रहे हैं तो यहां आपको कुछ आइडिया दिए जा रहे हैं। इन आइडियाज को अपनाकर आप गणतंत्र दिवस के मौके पर दमदार भाषण तैयार कर सकते हैं, जिसे सुनकर हर कोई जोश से भर जाएगा इसके बाद गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं सभी को दें। 26 जनवरी का दिन हर भारतीय के लिए गौरवपूर्ण है। इसलिए आपकी शुभकामनाएं में जोश और देश के लिए सम्मान व अभिमान दिखता चाहिए।गणतंत्र दिवस के भाषण की शुरुआत कार्यक्रम में मौजूद लोगों के अभिवादन से करें। श्रोताओं में शामिल वरिष्ठ जनों, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण और अपने सहपाठियों व दोस्तों का जिक्र करते हुए भाषण की शुरुआत करें।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com