काशीपुर नगर निगम काशीपुर के दोनों सहायक नगर आयुक्तों के साथ चेकिंग पर गई टीम के साथ एक दुकानदार द्वारा बदसलूकी कर गाली गलौच करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। सहायक नगर आयुक्त द्वारा दी गई तहरीर के बाद उक्त दुकानदार के खिलाफ काशीपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। काशीपुर नगर निगम आयुक्त यशवीर सिंह राठी ने काशीपुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बीते रोज वह निगम की टीम के साथ नई सब्जी में प्लास्टिक से बनी बस्तुओं के प्रयोग की चेकिंग करने गए थे उनके साथ सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल, राजस्व निरीक्षक अनुपमा समेत टीम के अन्य सदस्य भी थे। इस दौरान टीम नें मछली बाजार में दुकानदार उमर की दुकान पर 2 किलो पॉलीथिन जब्त की साथ ही टीम ने उसे प्रतिबंधित प्रजाति की मछली की बिक्री भी करते पाया जिस पर टीम द्वारा उसे हिदायत देते हुए चालानी कार्यवाही की बात कही गई तो वह टीम के साथ बदसलूकी पर उतर गया। आरोप है कि इस दौरान उमर नें टीम के साथ गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। सहायक नगर आयुक्त यशवीर राठी की ओर से काशीपुर कोतवाली में तहरीर दी गई है जिसके बाद पुलिस ने उक्त के खिलाफ उत्तराखंड शासन पर्यावरण संरक्षण अधिसूचना संख्या 84 के अनुपालन में बाधा डालना व सरकारी सेवको के साथ गाली गलौच, अभद्र भाषा का प्रयोग करना व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com