वाराणसी में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही नम पछुआ हवा भी चल रही हैं। ऐसा लग रहा है कि दिन में धूप ही नहीं निकलेगी। इस वजह से ठंड बढ़ी है। वाराणसी में इस सप्ताह की शुरुआत में अच्छा मौसम रहने के बाद शनिवार से मौसम का मिजाज बदल गया है। शनिवार भोर में बूंदाबादी के बाद रविवार सुबह तो धूप ही नहीं निकली। आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही नम पछुआ हवा भी चल रही हैं। ऐसा लग रहा है कि दिन में धूप ही नहीं निकलेगी। इस वजह से ठंड बढ़ी है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडे ने बताया कि 25 तक मौसम ऐसे ही बने रहने के आसार हैं। बारिश की आशंका है। दो दिन से दिन में अच्छी धूप हो रही थी। शाम को भी गलन कम हो गई थी। शुक्रवार की तरह ही शनिवार को भी दिन में हवा की रफ्तार कम रहने के कारण धूप असरदार रही। इसका असर घाटों, रेलवे स्टेशनों और कालोनियों में देखने को मिला। कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में बैठकर लोग धूप सेंकते रहे। इधर शाम को भी हवा में नमी कम होने की वजह से ठंड भी कम रही।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
