काशीपुर। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष हर्ष भान चौधरी ने समूचे प्रदेश की कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेताओं से रायशुमारी के बाद जल्द ही नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। इस बारे में और अधिक जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष हर्षभान चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल पूर्व की भांति किसानो की हक हकूक की लड़ाई के लिए सतत प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल आगामी निकाय चुनाव में जोर आजमाइश करने के लिए रूपरेखा तैयार कर रहा है। कहा कि राष्ट्रीय लोक दल को बीते विधानसभा चुनावों में माफिक परिणाम देखने को नहीं मिले। कहा कि हार के कारणों की समीक्षा करने के बाद नए सिरे से कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। चौधरी हर्ष भान सिंह ने यह भी कहा कि किसानों के मसीहा रहे चौधरी चरण सिंह के पद चिन्हों पर चलकर वह संगठन को मजबूती से समाज के बीच खड़ा करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम समाज का राजनीतिक दलों से मोहभंग होता जा रहा है। लोग राष्ट्रीय लोक दल की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में जिस तरीके से महंगाई व बेरोजगारी पांव पसार रही है इससे भविष्य के नतीजे बेहद भयावह हो सकते हैं। इसी तरह चौधरी हर्ष भान सिंह ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आजादी के बाद से देश की सत्ता पर राज करने वाली कांग्रेस ने भी समाज को मुख्यधारा में लाने की बजाय पटरी से नीचे धकेल दिया। उन्होंने कहा कि कमरतोड़ महंगाई के कारण आज किसान बेहाली की जिंदगी बसर कर रहा है। चौधरी हर्ष भान सिंह ने कहा कि किसानों की जायज लड़ाई के लिए राष्ट्रीय लोक दल ऐसा मंसूबा तैयार कर रही है जिससे भविष्य में अन्य दाताओं को किसी प्रकार की मुश्किलों का सामना ना करना पड़े। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष हर्ष भान सिंह ने आम समाज से अपील किया है कि वह कांग्रेस और भाजपा जैसी राजनीतिक पार्टियों की दोगले पन से बचें।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com