्काशीपुर टोल टैक्स के कर्मचारियों की बदतमीज़ी से नाराज़ होकर आज भारतीय किसान यूनियन ने टोल टैक्स के खिलाफ़ मोर्चा खोल दिया, बड़ी संख्या में किसान एकत्र हुए और टोल टैक्स कर्मचारियों के ख़िलाफ़ नाराज़गी व्यक्त की आपको बता दें जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर पर स्थित टोल टैक्स पर भारतीय किसान यूनियन के कुछ पदाधिकारी गुज़र रहे थे। टोल टैक्स को लेकर किसान यूनियन के पदाधिकारियों और टोल कर्मचारियों में आपस में कहासुनी हो गई जिस से नाराज़ भारतीय किसान यूनियन उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के पदाधिकारियों के साथ किसानों ने काशीपुर टोल टैक्स पर दरी बिछाकर प्रदर्शन किया। जहां सफ़र कर रहे मुसाफ़िरों को प्रशासन के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ा तो दूसरी ओर किसानों ने अपनी नाराज़गी व्यक्त करते हुए उन कर्मचारियों को हटाने के लिए मांग की तो वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला साथ ही टोल टैक्स मैनेजर से किसानों के पदाधिकारियों की वार्ता हुई और किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बदतमीज़ी दुर्व्यवहार करने वाले टोल टैक्स कर्मचारियों को हटाने का आश्वासन दिया जिसके बाद भारतीय किसान यूनियन ने अपना प्रदर्शन ख़त्म कर किया

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com