काशीपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर इनामी बदमाशों की धरपकड़ के लिए अपर पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए की गैंगस्टर के वांछित इनामी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाए। इसी के साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक अभय प्रताप सिंह और सीओ वंदना वर्मा ने संयुक्त रूप से पुलिस टीम का गठन कर आखिरी बचे इनामी बदमाश को चेकिंग के दौरान धर दबोचा । पकड़ा गया आरोपी दिलशाद उर्फ दिल्लू पुत्र रशीद निवासी नयागांव थाना कांठ जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश हाल निवासी रुड़की जनपद हरिद्वार को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। एसपी अभय प्रताप सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि यह आरोपी पूर्व में संगठित होकर पशु चोरी का कार्य क्या करता था और अब यह आरोपी अपना मूल पता छोड़कर रुड़की में रहकर रंगाई पुताई का कार्य कर रहा था। पुलिस ने 15000 के इनामी दिलशाद को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। एसपी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि 11 इनामी बदमाशों में से यह आखरी इनामी था जिसको पुलिस ने धर दबोचा आज पुलिस ने इसको न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
