काशीपुर में पिछले तीन माह से विकास कार्यों के टेंडर होने के बावजूद वर्क ऑर्डर नहीं होने से गुस्साए पार्षदों ने आज नगर आयुक्त और मेयर के खिलाफ जमकर नाररबाजी की। वहीं इस दौरान पार्षद संघ अध्यक्ष धरना प्रदर्शन से नदारद रहे।
काशीपुर के नगर निगम परिसर में आज दर्जनों की संख्या में पार्षदों ने धरना प्रदर्शन कर जमकर हंगामा काटा। इस दौरान पार्षदों ने नगर आयुक्त विवेक राय के खिलाफ़ नारेबाजी की। धरनास्थल पर बैठे आक्रोशित पार्षद और पार्षद संघ के पूर्व अध्यक्ष अनिल चौहान ने कहा कि नवम्बर में टेंडर होने दो महीने के बाद भी आज तक किसी भी ठेकेदार को कार्यादेश नहीं मिला है। जिसका खामियाजा पार्षदों को भुगतना पड़ रहा है क्योंकि जनता पार्षदो से ही पूछती है कि कब तक सड़कों का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि हमारा काम टेंडर करने का था जो कि हमारे द्वारा कर दिया गया है अब आगे का काम निगम के अधिकारियों का है कि वह ठेकेदारों को जल्दी से जल्दी वर्कऑर्डर दें। उन्होंने कहा कि पूर्व में टेंडर देने के बाद 8 से 10 दिन के अंदर वर्क आर्डर दे दिया जाता था। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि दीपों के पर्व दीपावली के अवसर पर स्ट्रीट लाइटें नहीं उपलब्ध करवा पाए। उन्होंने नगर निगम पर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर में खंभों से 50 प्रतिशत से ज्यादा लाइटें गायब हैं। उन्होंने नगर निगम के वार्डों में सफाई कर्मियों की कमी को भी मुद्दा बताते हुए कहा कि एक एक वार्ड काफी बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है और पार्षदों को 5-5 सफाई कर्मियों से काम चलाना पड़ रहा है। वहीं मनोनीत पार्षद पुष्कर सिंह बिष्ट ने कहा कि नगर निगम में किसी तरह का धरातल पर कोई होना है। उन्होंने कहा कि 13 करोड़ की कीमत के टेंडर पास हो चुके हैं लेकिन अभी तक किसी भी ठेकेदार को कोई भी वर्क आर्डर नहीं मिला है। जिससे वार्डवासी परेशान हैं और जनता त्रस्त हो चुकी है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
