जसपुर जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर में बीती 4 जनवरी को केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने जसपुर विधानसभा के अंतर्गत तीरथ नगर के प्राचीन शिव मंदिर दर्शन करने पहुचे जंहा उन्होने 7 जनवरी को मंदिर को पुरातत्व विभाग के अंतर्गत लाते हुए इसके सौंदर्यीकरण वह जीर्णोद्धार करने के लिए पत्र लिखा है। आपको बता दे केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने निदेशक संस्कृति विभाग उत्तराखंड को पत्र लिखकर कहा है कि वह 4 जनवरी को जसपुर विधानसभा के दौरे के दौरान तीरथ नगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर के दर्शन करने गए। साथ ही उन्होंने मंदिर का निरीक्षण भी किया, जिससे उसकी वास्तविक स्थिति का पता चला। इस मंदिर की स्थापना मेस्टन नामक व्यक्ति ने सन 1914 में की थी तब से लेकर आज तक यह मंदिर वैसा ही है। प्राचीन शिव मंदिर की महिमा पौराणिक है तथा व तुमडिया डैम और भोगपुर के किनारे स्थित है वंही पूर्व विधायक एवम भाजपा नेता शेलेन्द्र मोहन सिंघल ने बताया कि तीर्थ नगर का शिव मंदिर बहुत प्राचीन है इसके सौन्दर्यकरण के लिए पहले भी सांसद महोदय से मांग की गई थी जिसके जीणोद्धार के लिए प्रयास किया जा रहा है ओर हम उम्मीद करते है कि मंदिर का सौन्दर्य करण किया जाएगा और यंहा हर रोज श्रद्धालु आते है और वार्षिक मेले में हजारों श्रद्धालु यंहा आते है ओर मंदिर के सौन्दर्य करण के बाद पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
