हल्द्वानी पुलिस अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए हमेशा सख्ती का इस्तेमाल करती है, दरअसल आजकल जिस तरह से नशे का कारोबार बढ़ रहा है, दूसरी तरफ नाबालिक बच्चे वाहन चला रहे हैं और उसे सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं उसको देखते हुए नैनीताल पुलिस ने आकर्षित करने वाले स्लोगन और पोस्टर्स का इस्तेमाल किया है, इसमें से कई पोस्टर फिल्मों पर आधारित है और कुछ डायलॉग भी फिल्मों पर आधारित हैं, जैसे किसी महिला को इतनी गौरव शक्ति एप का प्रयोग करना हो तो उसके लिए “तेरा साथ है तो” गाने का प्रयोग किया गया है, इसके अलावा आकर्षित स्लोगन और पोस्टर में अनिल कपूर की फिल्म नायक, वाहन चालान को लेकर फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर का पोस्टर, नशा मुक्त को लेकर ऋतिक रोशन की फिल्म “लक्ष्य” नाबालिक बच्चों को वाहन ना देने के उद्देश्य से कुछ कार्टून का भी प्रयोग किया गया है, यही नही हुडदंगियों से बचने के लिए “आंटी पुलिस बुला लेगी” जैसे पोस्टरों का प्रयोग किया जा रहा है, एसएसपी नैनीताल के मुताबिक बच्चे पोस्टरों और स्लोगन ओं के प्रति काफी आकर्षित होते हैं लिहाजा नैनीताल पुलिस ने यह कदम उठाया है….

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com