पीड़ित युवती ने एसएसपी कार्यालय में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि मैनाठेर थाना क्षेत्र में रहने वाला रिश्तेदार चार साल पहले उसके घर आया था। कुछ दिन रुकने के बाद आरोपी अपने घर चला गया। आरोप है कि आरोपी दोबारा युवती के घर पहुंचा। उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे निकाह करने का झांसा दे दिया।  मुरादाबाद के कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती को दूर के रिश्तेदार ने निकाह करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने साथ रहने का दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित युवती ने एसएसपी कार्यालय में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि मैनाठेर थाना क्षेत्र में रहने वाला रिश्तेदार चार साल पहले उसके घर आया था। कुछ दिन रुकने के बाद आरोपी अपने घर चला गया। आरोप है कि आरोपी दोबारा युवती के घर पहुंचा। उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे निकाह करने का झांसा दे दिया। आरोपी ने कहा कि पहले उसकी बहन की शादी हो गई। इसके बाद ही वह उसे अपने साथ रखेगा। बहन की शादी होने के बाद पीड़ित ने आरोपी से बात की तो उसने साथ रखने से साफ इनकार कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसको जान से मारने की धमकी दी है। एसएसपी ने कटघर पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। 

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com