बाइक सवार महिला के बेटे और दामाद घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पाकबड़ा थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

मुरादाबाद के पाकबड़ा अगवानपुर बाईपास पर हकीमपुर के पास शनिवार शाम घने कोहरे में ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार महिला बिलकिस (40) की मौत हो गई जबकि उनका बेटा इमरान और बाइक चला रहा दामाद मोहम्मद नवी घायल हो गया।

छजलैट के मुस्तापुर खड़साल गांव निवासी रिफाकत हुसैन की पत्नी बिलकिस जहां शनिवार शाम छह बजे दामाद मो. नवी और अपने बेटे इमरान के साथ अमरोहा के थाना डिडौली के गांव पायती कलां जा रही थी। बाइक दामाद मोहम्मद नवी चला चला रहा था। जबकि बिलकिस और इमरान बाइक पर पीछे बैठे थे। दामाद का छोटा भाई सऊदी अरब जा रहा है इसलिए मां बेटे उनसे मिलने आ रहे थे। 

पाकबड़ा अगवानपुर बाईपास पर हकीमपुर गांव के पास इनकी बाइक पहुंची। घने कोहरे के चलते अपने आगे चल रही बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक तो आगे जाकर गिर गई और महिला बिलकिस जहां गिर कर ट्रक की चपेट में आ गईं। ट्रक का पहिया बिलकिस के ऊपर से गुजर गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 

बाइक सवार महिला के बेटे और दामाद घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पाकबड़ा थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com