मुरादाबाद के भोजपुर थानाक्षेत्र के सिरसवां गौड़ गांव निवासी मोहम्मद असलम सात माह से भटक रहा है लेकिन पुलिस ने भैंस चोरी की अब तक रिपोर्ट दर्ज तक नहीं की।किसान मोहम्मद असलम ने बताया कि वह छह जून 2022 की रात अपने वह घर के बरामदे में सो रहा था जबकि उसकी पत्नी और बच्च्चे मकान की छत पर सो रहे थे। रात करीब एक बजे चोर दीवार फांद कर घर में घुस गए। चोर यहां से मोहम्मद असलम की दो भैंसें चोरी कर भाग निकले थे। इस मामले में किसान ने चार लोगों पर भैंसें चोरी करने का शक जताया और पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस ने सात माह बाद भी न तो भैंसें बरामद की और न ही रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित का कहना है कि उसने इस मामले में एसएसपी और डीआईजी कार्यालय में भी प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे पहले चोर इसी गांव से धर्मवीर सिंह के घेर में बंधी भैंस भी चोरी कर ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज की थी लेकिन भैंस बरामद नहीं की थी। कुछ दिन बाद ही केस बंद कर दिया था। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि इस मामलों की जांच कराई जाएगी। अब तक पुलिस ने कार्रवाई क्यों नहीं की है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
