काशीपुर- मौसम वैज्ञानिक आगाह कर रहे हैं और बता रहे हैं कि इस साल ठंड अगले पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है. क्योंकि इस बार ऐसी स्थिति बन रही है, जो भयंकर ठंड की तरफ इशारा कर रही है। बढ़ती ठंड से इंसान तो जैसे तैसे अपना बचाव कर लेगा लेकिन उन आवारा पशुओं का क्या होगा जो सड़कों पर आवारा घूमते हुए दिखाई देते है। उत्तराखंड में सर्दियों ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है और अब राज्य में तापमान लगातार गिरता नजर आ रहा है। राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो रही है जिसका असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिख रहा है। कड़ाके की ठंड ने इंसानो के साथ-साथ बेजुबान पशु-पक्षियों को भी परेशान कर रखा है। बढ़ती ठंड का सितम लगातार जारी है। इंसानी जिंदगी के लिए तो शासन-प्रशासन सामाजिक संस्थाएं ठंड से बचाने के लिए आलाओ व्यवस्था कर रही है। कंबल वितरित कर रही है। मुसाफिरों के रुकने के लिए कमरों की व्यवस्था की जा रही है। लेकिन बेजुबान जानवरों की ओर कोई भी ध्यान देता हुआ दिखाई नहीं दे रहा ना ही समाज सेवा करने वाले ना नगर निगम प्रशासन नाही कोई अन्य दल, यह साथ और मंच पर गौ माताओं को बचाने के वादे कर नारे लगता हो अब तो ये सर्दी जानलेवा भी हो चुकी है। ऐसे में क्या इंसान और क्या जानवर हर कोई ठंड का सितम झेलने को मजबूर है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
