काशीपुर बीती 23 दिसंबर की रात्रि मोहल्ला थाना साबिक़ में शमा परवीन के बंद घर को अज्ञात चोर निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के आभूषण वह नगदी चुरा ले गए थे, जिसकी सूचना पीड़िता ने पुलिस को दी। इतने दिन गुजर जाने के बाद आज तक घटना का खुलासा नहीं हो सका। आपको बता दें कि इस चोरी में पीड़िता ने अपनी देवरानी रानी चौधरी जोकि भाजपा महिला मोर्चा की नगर उपाध्यक्ष और समाज सेविका है उनके दो नाबालिक पुत्रों पर शक जाहिर किया है। इसी से गुस्साए महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष ने अपनी दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ एएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है और कहां है कि जिस तरीके से पीड़िता ने नाबालिक बच्चों के ऊपर शक ज़ाहिर किया है उससे उसकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है और बच्चों को भी ठेस पहुंची है,लेकिन अपर पुलिस अधीक्षक के ना मिलने पर उन्होंने प्रार्थना पत्र उनके कार्यालय में दे दिया है। उन्होंने प्रार्थना पत्र के माध्यम से कहां है कि पुलिस इस चोरी का पर्दाफाश अति शीघ्र करें ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
