काशीपुर आज सुबह से ही नगर क्षेत्र में सिख समुदाय के द्वारा श्री गुरु गोविंद सिंह जी का 353 वा जन्मदिन मनाया जा रहा है। जन्मदिन पर सिख समुदाय के लोगों ने बड़े गुरुद्वारे से नगर कीर्तन का आगाज किया जो किला मोहल्ला से मेन बाजार मुख्य चौराहे रामनगर रोड से होते हुए गंतव्य की ओर जाकर समाप्त हुआ। इस नगर कीर्तन में उत्तर प्रदेश वह उत्तराखंड सिख समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसी को लेकर चप्पे-चप्पे पर इंटेलिजेंस व पुलिस प्रशासन, स्थानीय प्रशासन मौजूद रहा । नगर कीर्तन में महिलाएं पुरुष व बच्चे नगर क्षेत्र की सड़कों पर झाड़ू लगाकर श्री गुरु गोविंद सिंह जी की झांकी ले जा रहे थे। इसी बीच स्कूली बच्चों ने नगर कीर्तन में झांकियां निकालकर लोगों को दांतो के नीचे उंगलियां दबाने को मजबूर कर दिया। समस्त समुदाय के लोगों ने नगर कीर्तन में चल रहे लोगों के लिए स्टाल लगाकर खानपान का इंतजाम किया। नगर क्षेत्र को समस्त समुदाय के लोगों ने दुल्हन की तरह सजाया। नगर कीर्तन में बहुत ज्यादा उत्साह देखने को मिला । वही नगर कीर्तन आज शाम लगभग 5:00 बजे गंतव्य पर जाकर समाप्त हुआ। इस बीच नगर कीर्तन में ट्रैक्टर ट्राली गाड़ियां और अन्य वाहनों को फूलों से इस तरह सजाया गया था कि मानो किसी दुल्हन की डोली जा रही है नगर कीर्तन समाप्त होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
