हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे के पास की 78 एकड़ जमीन पर बने कई सारे मकानों और झोपड़ियों को नैनीताल हाईकोर्ट अवैध मानते हुए, वहां से कब्जे को हटाने के आदेश 20 दिसंबर को दिए थे, जिसके बाद रेलवे और पुलिस प्रशासन अतिक्रमण हटाने को लेकर कार्रवाई कर रहा है, आज जमीयत ए उलेमा हिंद का प्रतिनिधिमंडल हल्द्वानी पहुंचा जहां उनके प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर एसडीएम हल्द्वानी मनीष कुमार सिंह को देश के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और इस पूरे मामले में हस्तक्षेप करने का निवेदन भी किया गया है। जमीयत ए उलेमा हिंद के मौलाना सैयद मोहम्मद कअब और जिलाध्यक्ष मौलाना मुकीम का कहना है कि यहां की आवाम हाईकोर्ट के आदेश के बाद काफी परेशान है, हाईकोर्ट के फैसले का आदर करते हैं, लेकिन स्थानीय लोगों को मानवीय आधार पर भी देखा जाना चाहिए, सर्द दिनों में किसी भी इंसान के सर से छत छीनना किसी के हित में nahi है, वो भी तब जब लोगो के पास पुख्ता सबूत है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
