काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अप्पर पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय प्रताप सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें कुंडा पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुरादाबाद रोड स्थित केवीआर हॉस्पिटल के पास से दो संदिग्ध व्यक्तियों को बाइक पर आते देखा । शक होने पर पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। पुलिस ने उनके पास से एक सफेद रंग का कट्टा भी बरामद किया। आज अपर पुलिस अधीक्षक अभय प्रताप सिंह ने कुंडा थाने में खुलासा करते हुए बताया कि इस सफेद कट्टे में लगभग 1494 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं, जिनको यह लोग ऊंचे दामों पर बेचने के लिए कहीं जा रहे थे। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना नाम सुमित कुमार पुत्र राम अवतार निवासी ग्राम मिलक ग्राम नोखरिट थाना स्वार जनपद रामपुर जबकि दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम मोहम्मद असलम पुत्र मकसूद अली निवासी सुल्तानपुर पट्टी बताया आज पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है । अपर पुलिस अधीक्षक अभय प्रताप सिंह ने बताया कि यह अभियान नशे के विरुद्ध आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने नशे के कारोबारियों को चेतावनी दी है कि वह या तो अपनी हरकतों से बाज आ जाएं, नहीं तो जेल जाने को तैयार रहें।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
