महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे एवं अन्य उच्चाधिकारी जयपुर स्थित मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। रेलवे, पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर मौजूद हैं।
राजस्थान के पाली में बड़ा हादसा हो गया। बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बे पलट गए, जबकि 8 डिब्बे पटरी से उतर गए। कुल 11 डिब्बे पटरी से उतरे हैं। ट्रेन में एक महिला के घायल होने की सूचना है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
सोमवार 3.27 बजे जोधपुर मंडल के राजकियावास-बोमदरा सेक्शन के बीच पटरी से उतर गए। उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि इसमें किसी जनहानि की सूचना नहीं है। रेलवे ने जोधपुर से एक दुर्घटना राहत ट्रेन भेजी है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसे में करीब नौ से दस लोगों के घायल होने की सूचना है।
सीपीआरओ ने बताया कि जल्द ही उच्च अधिकारियों के मौके पर पहुंचने की उम्मीद है। महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे एवं अन्य उच्चाधिकारी जयपुर स्थित मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। ट्रेन के S3 से S5 तक के डिब्बे पलटे हैं। एक यात्री ने कहा कि मारवाड़ जंक्शन से रवाना होने के 5 मिनट के भीतर ट्रेन के अंदर कंपन की आवाज सुनाई दी और 2-3 मिनट के बाद ट्रेन रुक गई। हम नीचे उतरे और देखा कि कम से कम 8 स्लीपर क्लास के डिब्बे पटरी से उतरे हुए थे। 15-20 के भीतर मिनट एंबुलेंस आ गई।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
