काशीपुर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन के बाद पूरे देश भर में पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों में शोक की लहर है। देश और प्रदेश भर के विभिन्न स्थानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की आत्मा की शांति के लिए शोक सभा का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत काशीपुर में भी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शोक सभा आयोजित कर हीराबेन को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।आपको बताते चलें कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीएम मोदी की मां हीराबेन का आज तड़के अहमदाबाद के अस्पताल में हो गया। हीराबेन की उम्र 100 साल थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन की खबर मिलते ही देशभर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई। देश और प्रदेश भर में विभिन्न स्थानों के साथ-साथ काशीपुर में भी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। श्रद्धांजलि सभा में भारतीय जनता पार्टी के काशीपुर के पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा और नगर निगम काशीपुर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हीराबेन के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी। इस दौरान 2 मिनट का मौन भी रखा गया

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com