देश में कोरोना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक कल की तुलना में आज मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं विदेश से आए अब तक 41 यात्रियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ…कल दिल्ली हवाई अड्डे जाएंगे स्वास्थ्य मंत्री मांडविया
हवाईअड्डों पर दो दिनों में छह हजार लोगों की कोरोना जांच की गई। इनमें से 39 अंतरराष्ट्रीय यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य मंत्री मांडविया कल यानी गुरुवार को दिल्ली हवाई अड्डे जाएंगे।

15 जनवरी के बाद तेज से फैल सकता है कोरोना

अगले 40 दिन महत्वपूर्ण होने जा रहे हैं क्योंकि पिछले रुझानों के अनुसार जनवरी के मध्य में भारत में कोरोना के मामलों में वृद्धि देखी जा सकती है। आधिकारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है।

चेन्नई हवाई अड्डे पर दो और यात्री कोरोना संक्रमित

 दुबई और कंबोडिया से चेन्नई हवाई अड्डे पर लौटे दो और यात्रियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तमिलनाडु में अब तक विदेश से आए चार यात्री कोरोना संक्रमित हो गए।

कानपुर में कोरोना ने दी दस्तक, IIT का छात्र संक्रमित

उत्तरप्रदेश के कानपुर में भी कोरोना ने फिर से दस्तक दे दी है। बताया जा रहा है कि यहां IIT का एक छात्र कोरोना संक्रमित निकला है।

लखनऊ में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना मरीजों के लिए 3872 बेड आरक्षित किए

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्वास्थ्य विभाग ने 3872 बेड आरक्षित किए हैं। कोरोना मरीज बढ़ने पर 17 अस्पतालों व संस्थानों को शामिल किया गया है जहां मरीजों को भर्ती किया जाएगा।12

विदेश से आए अब तक कुल 41 यात्री कोरोना संक्रमित

एक रिपोर्ट के मुताबिक, 24 दिसंबर से अब तक 498 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की जांच की जा चुकी है। इस दौरान अब तक कुल 41 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब इन सभी सैंपल्स को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिया गया है।

भारत में बढ़े कोरोना के मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 188 नए मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 31 मरीज अधिक है। जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 3,468 हो गई है।

दुबई से चेन्नई हवाई अड्डे पर लौटे दो यात्रियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

दुबई से चेन्नई हवाई अड्डे पर लौटे दो यात्रियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों यात्री पुदुकोट्टई जिले के अलंगुडी के रहने वाले हैं। उनके परीक्षण के नमूने तमिलनाडु स्वास्थ्य विभाग को भेजे गए हैं।

Covid-19 Live: 15 जनवरी के बाद देश में तेजी से फैल सकता है कोरोना, अगले 40 दिन काफी अहम

देश में कोरोना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक कल की तुलना में आज मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं विदेश से आए अब तक 41 यात्रियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ…

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com