चेकिंग के दौरान खनन माफियाओं ने काशीपुर के उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। हमले में एसडीएम बाल बाल बचे। उपजिलाधिकारी के चालक दीपक कुमार ने कोतवाली में इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।चालक दीपक के अनुसार 22 दिसंबर की रात साढ़े नौ बजे बजे जैतपुर कुण्डेश्वरी रोड़ पर स्कूल के पास खनन की चैंकिंग की जा रही थी तभी कुछ लोग एक गाड़ी से उपजिलाधिकारी की गाड़ी का पीछा कर रहे थे। इसी बीच खनन के कुछ वाहन दिखाई दिये तो चैकिंग के लिए उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह गाड़ी से उतरने लगे। ठीक उसी समय एक क्रेटा गाड़ी जो पहले से ही गाड़ी के पीछे लगी हुई थी और क्रेटा चालक ने एसडीएम की गाड़ी को टक्कर मार दी। इस टक्कर मैं उपजिलाधिकारी बाल – बाल बच गए। टक्कर मारने के बाद और क्रेटा गाड़ी का चालक वंहा से गाड़ी लेकर भाग गया। लेकिन गाड़ी का नंबर चालक ने नोट कर लिया। गाड़ी का नं0 UK18P-9899 था। तत्काल घटना की सूचना कुण्डेश्वरी चौकी इंचार्ज को दी गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में पुलिस पूरी तरीके से जुट गई हैं।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com