काशीपुर आज सुबह लगभग 9 बजे गंगे बाबा रोड स्थित कब्रिस्तान के निर्माणाधीन गेट पर नन्हे नामक मजदूर पाड़ बांधने के लिए गेट के ऊपर जैसे ही चढ़ा तो वहां से होकर गुजर रही हाईटेंशन तार की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही झुलस कर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर जैसे ही पुलिस को लगी एएसपी अभय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और मृतक को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। घटना की खबर नगर क्षेत्र में जंगल में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते वहां लोगों का जमावड़ा लग गया । पूछताछ के दौरान पता चला कि मजदूर नन्हे ग्राम बुरहानपुर का रहने वाला था और हाल ही में वह काशीपुर से सटे ग्राम सरवरखेड़ा में किराए पर रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह महबूब नामक ठेकेदार के अंडर में मजबूरी किया करता था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। घटना की खबर लगते ही परिवारजनों में कोहराम मच गया।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
