काशीपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन क्रैकडाउन एनबीडब्ल्यू की गिरफ्तारी को लेकर और न्यायालय के अनुपालन में आज लगभग पुलिस ने नो वारंटीओं को विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे अलग-अलग जगह से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पकड़े गए वारंटीओं में पुष्पेंद्र निवासी ठाकुरद्वारा, विनीत, अजय, अंकुर रस्तोगी, आकाश, हारून, अजीम, प्रीतम सिंह, और मोहम्मद फहीम निवासीगढ़ काशीपुर को गिरफ्तार कर लिया है । सभी वारंटी अलग-अलग मामलों में पुलिस को चकमा देते चले आ रहे थे। आज पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है । वही कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
