काशीपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के आदेश अनुसार जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्त गणों की धरपकड़ को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें आईटीआई पुलिस ने चेकिंग के दौरान सुरागरस्सी करते हुए बांसखेड़ा पुल फ्लाईओवर के पास से 20 हजार के इनामी बदमाश परमिंदर कुमार उर्फ सुक्के पुत्र प्रवीण सिंह निवासी ग्राम पूरनपुर बूढ़ानगला थाना स्योहारा जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आज घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने बताया कि गैंगस्टर में वांछित पांच अभियुक्त थे , जिनमें से पुलिस ने 3 अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि दो अभियुक्त फरार अभी भी चल रहे थे, जिनके ऊपर 20 20 हजार का इनाम घोषित किया गया था, जिनमें से परविंदर कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी एक अभियुक्त पुलिस गिरफ्त से बाहर चल रहा है। पुलिस ने आज परविंदर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है । शेष बचे हुए अभियुक्त की पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com