काशीपुर। बाजपुर मेन रोड से 20 मीटर अंदर जंगल में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक का शव 3 दिन पुराना बताया जा रहा है।
बता दें कि कालाढूंगी पुलिस ने ग्रामीण की सूचना पर बाजपुर से हल्द्वानी रोड पर स्थित बरहेनी बाजपुर से आगे कालाढूंगी क्षेत्र में एक युवक का शव बरामद किया। मृतक के पिता रामचंद्र निवासी नूरपुर कुंडेश्वरी ने बताया कि उसके पुत्र की मोटरसाइकिल के फोटो व्हाट्सएप ग्रुप में पड़े देऽे थे जिससे उन्हें पता लगा कि उनके पुत्र की मृत्यु हो गई है। मृत्यु की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया परिजन बाजपुर पहुंचे जहां पर मृतक की शिनाख्त करने के बाद मृतक का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम किया जा रहा है। रामचंद्र ने बताया कि मृतक अमित कुमार 22 वर्ष खेती-बाड़ी का कार्य करता था। उन्होंने बताया कि अमित कुमार 11 दिसंबर की शाम को करीब छह बजे घर से अपनी मोटरसाइकिल लेकर निकला था। उन्होंने बताया कि उन्हें मोहल्ले के ही एक युवक ने बताया कि तुम्हारे पुत्र अमित कुमार की मोटरसाइकिल व्हाट्सएप ग्रुप पर पड़ी हुई है जिससे उन्हें पता लगा।
उन्होंने बताया कि उन्हें संदेह है कि उनके पुत्र की किसी के द्वारा हत्या की गई है क्योंकि अगर दुर्घटना होती है तो बाइक और अमित रोड से थोड़ी ही दूरी पर पड़े होते परंतु अमित रोड से लगभग 20 मीटर अंदर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था और उसकी मोटरसाइकिल पर लकडि़यां और घास से ढकी हुई थी जिससे उन्हें शक है कि उनके पुत्र की किसी के द्वारा हत्या की गई है। तो वही फोन पर जानकारी लेने पर थाना कालाढूंगी प्रभारी नंदन रावत ने बताया कि प्रथम दृष्टि यह मामला सड़क दुर्घटना का है क्योंकि युवक की बाइक सामने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है जिससे लग रहा है कि यह मामला सड़क दुर्घटना से संबंधित है बाकी तहरीर आने पर कार्यवाही की जाएगी। हत्या के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा की परिजनों की संतुष्टि के लिए पुलिस निष्पक्ष जांच करेगी और जो सत्यता होगी जांच के बाद सार्वजनिक कर दी जाएगी।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
