पीतल कारोबारी मेराज खान उर्फ़ बबलू ने आज अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस कर संभली गेट निवासी हाजी शाकिर व उसके भाई ताहिर पर कई संगीन आरोप लगाते हुए जानकारी दी कि हाजी शाकिर उनके बारे में समाज में उल्टे सीधे दुष्प्रचार कर उनकी छवि धूमिल करने में लगा हुआ है. जबकि शाकिर और उसका भाई अपराधिक छवि के व्यक्ति हैं।
अब शाकिर व उसके भाई ने संभल रोड के लालपुर बस्तर में करोड़ों रुपए की पुश्तैनी भूमि में से कुछ भूमि धोखाधड़ी कर बेच दी. जब इनसे उक्त भूमि बेचने के बारे में सवाल जवाब किए तो उक्त दोनों भाई आग बबूला हो गए और मेराज खान को बदनाम करने लगे। शाकिर अब अपनी पत्नी मेहताब के नाम पर भी धोखाधड़ी कर रहा है, मेराज खान का आरोप है कि शाकिर और उसके परिजनों ने उसकी पुश्तैनी भूमि तीन करोड़ 40 लाख रुपए में बेच दी है।
मेराज ने जनपद के पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से मांग की है कि शाकिर व उसके परिजनों से जन व माल की हिफाज़त की जाए और जो धोखाधड़ी शाकिर ने उसके साथ की है तो उक्त मामले में जांच कर क़ानूनी कार्यवाही की जाए

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
