जसपुर कुमाऊँ का प्रवेश द्वार जसपुर जिसकी पहचान सिर्फ अब कूड़े के ढेर है जगह जगह लगे इन कुड़े के ढेर न ही सिर्फ जसपुर की पहचान बन गए है बल्कि नगरपालिका की सफाई व्यवस्था की पोल भी खोल रहे है इन कुड़े के ढेरों से अब हर कोई परेशान है । दरसल ये नजारा जसपुर नगरपालिका का है जंहा शहर में ओर शहर के बाहर भी कुड़े ओर गंदगी का अंबार लगा है लेकिन नगरपालिका प्रसाशन का इस ओर कोई ध्यान नही है बदलते इस मौसम में जंहा डेंगू जैसी बीमारियां भी अपने पैर पसार रही है तो वंही इस गंदगी से लोगो का बीमारी का डर सताने लगा है कई बार शिकायतों के बाद भी आखिर नगर पालिका चुप क्यों है लोगो की माने तो नगर पालिका द्वारा हाउस टैक्स समय से लिया जा रहा है लेकिन इस कुड़े ओर गंदगी की सफाई क्यों नही हो रही । कुड़े की साफ सफाई तो होनी दूर बल्कि नगरपालिका द्वारा कुड़े पर ओर कूड़ा डाला जा रहा है मगर नगरपालिका का कोई भी कर्मचारी ओर अधिकारी यंहा नही पहुँच पाते है। वंही वार्ड मेम्बरों का कहना है की कई बार अधिशासी अधिकारी से शिकायत की गई है और हर बार मीटिंग में इस मुद्दे को उठाया जाता है लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नही मेम्बर का कहना है कि नगरपालिका द्वारा सफाई के नाम पर पैसा ठगा जा रहा है सी एम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की गई लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई । वंही उपजिलाधिकारी जसपुर सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि कुड़े की समस्या को लेकर लगातार मोनिटरिंग की जा रही है ओर जल्द ही अधिसाशी अधिकारी नगरपालिका को तलब किया जाएगा

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
