कशीपुर। एसओजी टीम द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियुक्त अमन सिंह पुत्र नेतराम सिंह निवासी ग्राम दुलीचंद पुर थाना रेहण जनपद बिजनौर हाल निवासी किराएदार महेशपुरा , अभियुक्त चांद पुत्र अफजाल निवासी पुष्प विहार कॉलोनी 74 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन व 48 प्रतिबंधित कैप्सूल व रुपये 3070 नगद व प्रयुक्त मोटरसाइकिल व दो अदद मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया अभियुक्त गण उपरोक्त द्वारा नशीले इंजेक्शन व कैप्सूल एमआर का काम करने वाले अंकुश नामक व्यक्ति से खरीद कर उन्हें मोटरसाइकिल में घूम घूम कर नशेड़ीओ को बेचना बताया अभियुक्त गण उपरोक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत करवाया गया है । पुलिस टीम में एसआई ललित बिष्ट प्रभारी एसओजी काशीपुर, हेड कांस्टेबल विनय कुमार, कांस्टेबल दीवान बोरा , कांस्टेबल राजेश भट्ट , कांस्टेबल दीपक कठैत व कांस्टेबल कैलाश तोमक्याल शामिल रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com