काशीपुर: नगर क्षेत्र के आज समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर महाराणा प्रताप चौक पर प्रदेशाध्यक्ष करन माहरा के निर्देशानुसार आक्रोशित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला दहन किया। कार्यक्रम के दौरान एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव अनुपम शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण की एक बहुत बड़ी पैरोकार बनती है परंतु वर्तमान में विधानसभा सत्र में महिला आरक्षण बिल पास करके प्रदेश में यह जताने की कोशिश कर रही है कि वह महिलाओं की बहुत बड़ी हितेषी है, और उसी भाजपा सरकार में पहाड़ कि बेटी अंकिता भंडारी की हत्या होने के उपरांत उसी सरकार के वीआईपी लोगों को बचाने का काम व अंकिता भंडारी को इंसाफ ना दिलाने का काम भाजपा सरकार कर रही है, पहाड़ की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी कौन है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लोग परेशान हैं किसानों को उनका हक नहीं मिल रहा है साथ ही बेरोजगारी चरम पर है महंगाई से आदमी पूरी तरह से तरफ है जगह जगह भाजपा सरकार में त्राहि-त्राहि मची हुई है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
