हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने हरिद्वार पहुंचकर अधिकारियों के साथ दिशा की मीटिंग ली। मीटिंग में सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी शामिल हुए। सांसद ने आदर्श ग्रामों के तहत चयनित गांव सहित अन्य केंद्रीय योजनाओं की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। सड़क और पेयजल से जुड़े विभागों के अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कामों की गुणवत्ता की शिकायत मिलने पर निशंक ने नाराजगी व्यवक्त की और अधिकारियों को तय समय में काम करने के साथ सही गुणवत्ता में काम करने के निर्देश दिए।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com