काशीपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश में नगर क्षेत्र में दोपहिया वाहन की ताबड़तोड़ तरीके से हो रही चोरियों को लेकर निर्देशित किया गया कि दोपहिया वाहन चोरियों की रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान चलाया जाए, जिसमें पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें कटोराताल पुलिस चौकी इंचार्ज नवीन बुधानी ने पुलिस टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें एक बाइक सवार को चेकिंग के दौरान रोका गया। लेकिन वह पुलिस को देख कर भागने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते उसको धर दबोच लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपने चार अन्य साथियों के नाम बताएं जिसे पुलिस ने तत्परता दिखाते के बताए हुए स्थान से गिरफ्तार कर लिया। अंतर्जनपदीय और अंतरराज्य गिरोह के इन 5 लोगों से नगर क्षेत्र से चुराई गई 15 बाइको को बरामद किया है। कोतवाली परिसर में घटना का खुलासा करते हुए सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि यह चोर हॉट बाजारों से बाइकों को चुराया करते थे और इन बाइको खोलकर इनके पार्ट्स ऊंचे दामों में बेचा करते थे । उनके साथ बाइक मैकेनिक और कबाड़ी भी साथ दिया करते थे । इन चोरियों में सबसे मजे की बात यह है कि यह चोर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को ही अपना निशाना बनाते थे, क्योंकि स्प्लेंडर मोटरसाइकिल का लॉक बड़े ही आसानी से टूट जाता है, इसलिए ज्यादातर यह इन्हीं मोटरसाइकिलओ को अपना निशाना बनाया करते थे । पकड़े गए अंतर राज्य गिरोगे के लोगों ने अपना नाम लखविंदर निवासी महावन सुल्तानपुर पट्टी थाना बाजपुर, नईम निवासी ग्राम फासियापुरा, मैहर आलम निवासी महुआखेड़ा गंज, शिव निवासी फासियापुर तथा अमन निवासी धनपुरा कुंडेश्वरी बताया। उन्होंने बताया कि उनका एक साथी पंकज गौतम निवासी ग्राम फिरोजपुर थाना काशीपुर भी शामिल है। पुलिस फरार अभियुक्त की तलाश में जुटी हुई है । आज पुलिस ने पांचों का चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
