काशीपुर अधिवता के अत्याचारों से परेशान मौहल्ले वालों ने आज कोतवाली गेट पर धरना प्रदर्शन करते हुए न्याय की गुहार लगायी। मौहल्लेवासियों ने आरोप लगाया कि उक्त मामले में अधिवक्ता झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हुए पुलिस से एफआर लगवाने का दबाव बना रहा है। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद मौहल्लेवासियों का गुस्सा शांत हुआ। आज अपराह्न व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात साहनी के नेतृत्व में मौहल्लेवासियों के साथ न्याय की गुहार को लेकर कोतवाली गेट पर धरने पर बैठ गये। इस दौरान प्रदर्शन करते हुए लोगों ने बताया कि कटोराताल में भुल्लन शाह बाबा की मजार के पास, छावनी रोड़ निवासी एडवोकेट के अत्याचारों से समस्त वह अत्यन्त परेशान हैं। वह अपने वकील होने का रौब गाठते मौहल्लेवासियों को झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहा है। बताया कि वह खुलेआम बिजली की चोरी कर ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करते हैं और उसके बदले में अनाप शनाप पैसा वसूलते हैं। इनके इस अत्याचारों से समस्त मौहल्लेवासी पीडि़त हैं। आज मौहल्लेवासियों का धैर्य जबाव देने पर उन्होंने उक्त मामले में कोई कार्यवाही न होने पर कोतवाली गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू किया। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ व कोतवाल ने मौजूद लोगों को कार्यवाही का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। अपर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने बताया कि दोनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज है जिसमें विवेचना की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले में वह अपने स्तर से भी जांच कर आवश्यक कार्यवाहीकरेक कर

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com