काशीपुर एक अधिवक्ता पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए मौहल्लावासियों ने स्थानीय प्रशासन से कार्यवाही की गुहार लगायी है। मौहल्ला कटोराताल में भुल्लन शाह बाबा की मजार के निकट रहने वाले मौ. वसीम, मौ. नाजिम, मौ. नजीर, मौ. फिरोज, मौ. फैजान, आमिर, सुमेज व हामिद ने बताया कि यही रहने वाले एक अधिवक्ता से समस्त मौहल्लेवासी परेशान हैं। यह अपने वकील होने का रौब गांठते हैं, विगत दिनों इन्होंने मौहल्लेवासी को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी और कहा था कि अपनी पहुंच के बल पर पुलिस से एक एफआर लगवा लूंगा। यदि कोई बीच बचाव को आया तो उसको झूठे केस में फंसवाकर हमेशा के लिए जेल में बंद करवा दूंगा। आरोप लगाया कि उक्त अधिवक्ता खुलेआम बिजली की चोरी कर ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज कर उसके बदले में अनाप-शनाप पैसा वसूल करते हैं। इनके द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न से समस्त मौहल्लेवासी पीड़ित हैं, डर की वजह से कोई भी इनके विरुद्ध कुछ भी नहीं बोल पाता है। मौहल्लेवासियों ने शासन व प्रशासन से अपने स्तर से उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com