आज करीब 12:00 बजे कक्षा आठ के एक छात्र की स्कूल परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। छात्र के परिजनों को जब इसका पता चला तो उनमें कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि छात्र अपराह्न बेहोश होकर गिर पड़ा। इससे पहले की स्कूल स्टॉफ बच्चे को अस्पताल लेकर जाते तब तक उसकी सांसे बंद गयी । घटना की जानकारी मिलने पर सीओ वंदना वर्मा व एएसपी अभय प्रताप सिंह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और जानकारी जुटाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हां बता देगी मेन बाजार रोड स्थित गोविन्द बल्लभ पन्त इण्टर मीडिएट कालेज में कक्षा आठ के छात्र 12 वर्षीय मोक्ष गुप्ता पुत्र सुबोध गुप्ता निवासी मौहल्ला रजवाड़ा आज दोपहर 12 बजे के आसपास अचानक गिर गया और बेहोश हो गया। साथी छात्रों में हड़कंप मच गया उन्होंने तुरंत स्कूल के स्टाफ को सूचित किया। बच्चे की सांस बंद हो रही थी। उसे तुरंत स्कूल में प्राथमिक चिकित्सा देने की कोशिश की गई लेकिन बच्चे ने दम तोड़ दिया। विद्यालय में छात्र की मौत की सूचना मिलते ही वहाँ काफी भीड़ एकत्रित हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुटी है। बच्चे को राजकीय चिकित्सालय अत्यंत परीक्षण के लिए भेज दिया है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
