काशीपुर नगर की पाॅश कालोनी में हुई झपट्टामारी में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्रतार कर उसके कब्जे से लुटे गये दो मोबाईल व एक बाईक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी का संबंध्ति धाराओं में चालान कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। आज कोतवाली कार्यालय में उक्त मामले का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राध्किारी वंदना वर्मा ने बताया कि बीते दिनों गिरीताल निवासी सिद्धार्थ वर्मा पुत्र जुगल किशोर वर्मा ने बताया कि सांय के समय अज्ञात झप्पटमार उसके हाथ के मोबाईल फोन छीन ले गया। इस मामले में कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पाॅश कालोनी में झप्पटमार की घटना को गंभीरता से लेते हुए कटोराताल चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर बीती सांय एसआरएपफ फैक्ट्री के पास से गौरव सिंह नेगी पुत्र राम सिंह नेगी निवासी ग्राम थापलिया गाजा पोस्ट बजूनिया हल्दु चौकी कोटावाल थाना कालाढूंगी को बिना नंबर की मोटरसाईकिल समेत गिरफ्रतार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से दो मोबाईल फोन जिसमें एक गिरीताल से लूटा हुआ तथा दूसरा रामनगर से लूटा हुआ मोबाइल बरामद हुआ। बरामद बाईक को सीज किया गया है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह स्मैक के नशे का आदी है तथा तंगी के चलते वह मोबाईल लूट की घटनाओं को अंजाम देता है। अभियुक्त ने बताया कि वह रामनगर, हल्द्वानी, रूद्रपुर आदि जगहों से भी झप्पटेमारी की घटनाएं अंजाम दे चुका है। पुलिस इस व्यक्ति की और कुंडली खंगालने में लगी हुई है फिलहाल पुलिस ने उपरोक्त व्यक्ति का चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com