काशीपुर क्षेत्र में ताबड़तोड़ तरीके से हो रही चोरियों के क्रम में बीते दिनों जीआरपी प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह निवासी प्रकाश रेजिडेंसी, यशवंत राणा रेलवे कॉलोनी, तथा सुभान निवासी आवास विकास के घर से अज्ञात चोरों ने कीमती आभूषण वा नकदी चुरा ली थी, जिसकी सूचना तीनों पीड़ितों ने पुलिस में दर्ज कराई थी। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को पकड़ कर तलाशी ली तो उनके पास से एक काला बैग मिला, जिसमें पुलिस को उस बैग से चोरी गया आभूषण व 1,55000 रुपए की नकदी बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम आसिफ निवासी ठाकुरद्वारा उत्तर प्रदेश व दूसरे ने अपना नाम बासरु उर्फ बासरुद्दीन निवासी ठाकुरद्वारा बताया। कोतवाली परिसर में घटना का खुलासा करते हुए एएसपी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र में जो चोरियां हुई हैं जैसे जी आर पी की चोरी थी इसी तरीके से रेलवे कॉलोनी की चोरी थी, प्रकाश रेजीडेंसी की चोरी, उसके बाद आवास विकास की चोरी । इस मामले में घटना से संबंधित दोनो चौकी प्रभारी इस काम में लग गए और चेकिंग के दौरान दोनों ही आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। आज पुलिस दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश करने जा रही है। उन्होंने कहा कि इन दोनों की अन्य जिलों से कुंडली खगाली जा रही है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com