काशीपुर रामनगर रोड स्थित रामलीला ग्राउंड के सभागार में ग्रहण कार्यक्रम में काशीपुर भाजपा जिला अध्यक्ष का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा को शुभकामनाएं दी।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश भर में संगठन के जिला अध्यक्ष नियुक्त किए हैं तो वही काशीपुर बाजपुर गदरपुर और जसपुर विधानसभाओं को मिलाकर भाजपा संगठन में एक जिला बनाया गया है। जिसमें गदरपुर निवासी गुंजन सुखीजा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है ।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का कार्य ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने आज अपना पदभार ग्रहण किया इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने उनका फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही उनसे उम्मीद जताई है कि वह पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए संगठन को और भी प्रभावशाली बनाएंगे।
इस मौके पर पत्रकार वार्ता करते हुए जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समेत तमाम संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी संगठन के द्वारा दी गई है। उस पर वह पूर्ण निष्ठा ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे साथ ही अति शीघ्र ही कार्यकारणी का गठन करते हुए कार्यकारिणी के नामावली सूची प्रदेश अध्यक्ष को प्रेषित करेंगे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com