काशीपुर में बीते रोज तीन सर्राफा कारोबारियों से तीन अलग अलग फोन कॉल्स के जरिये डेढ़ करोड़ की रंगदारी की धमकी मिलने के बाद ऊधम सिंह नगर पुलिस सक्रिय हो गयी है। आज शाम जिले के पुलिस कप्तान ने काशीपुर पहुँचकर व्यापारियों को हरसंभव सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि धमकी भरी कॉल करने वालों को ट्रैक करने का कारण है सलाखों के पीछे करने के लिए एसटीएफ के साथ-साथ निकटवर्ती राज्यों की पुलिस की मदद ली जा रही है।आपको बताते चलें कि बीते रोज दोपहर बाद काशीपुर के तीन अलग अलग सर्राफा कारोबारियों को एक के बाद एक कॉल के जरिये कुल डेढ़ करोड़ रूपये की रंगदारी मांगी गयी। यह रंगदारी गोल्डी बरार और लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम पर मांगी गई थी। पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हालांकि पुलिस ने तुरंत ही मुकदमा पंजीकृत करते हुए तीनों सर्राफा व्यवसायियों को सुरक्षा मुहैया करा दी थी। फोन कॉल के जरिये आनन्द ज्वेलर्स के स्वामी विवेक वर्मा को मोबाइल पर धमकी देने वाले ने कहा कि वह पंजाब से बोल रहा है। लॉरेंस विश्नोई का आदमी है शाम तक 30 लाख का इन्तजाम कर दो नही तो गोली खाने को तैयार रहो। उधर गुरु ज्वेलर्स के स्वामी पुरषोत्तम वर्मा को भी उसी नम्बर से आई कॉल मोबाइल करने वाले नें अपना नाम गोल्डी बरार बताया व 50 लाख की रंगदारी मांगी। उधर अशोक ज्वेलर्स के स्वामी गौरव अग्रवाल को भी उसी नम्बर से आई कॉल बोला मोगा जेल से बोल रहा हूँ 50 लाख तैयार रखो। पुरषोत्तम वर्मा नामक व्यापारी का काशीपुर के मुख्य बाजार में आभूषण का प्रतिष्ठान है। शख्स ने 2-2 घंटे के अंतराल पर तीन अलग अलग सर्राफा कारोबारियों को फोन किया। शख्स ने खुद को गोल्डी बरार नामक शख्स बताते हुए 50-50 लाख की सभी से रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर तीनों को पूरे परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी थी ।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
