हल्द्वानी पीसीएस मेन की परीक्षा तिथि को जनवरी में बढ़ाए जाने को लेकर कांग्रेस विधायक सुमित हृदेश ने सरकार को धन्यवाद दिया है, कि यह उत्तराखंड के भविष्य की जीत है, उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक हौसला और उजाले की किरण है की पीसीएस की तैयारी कर रहे बच्चों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा, हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदेश ने कहा कि पीसीएस की तैयारी कर रहे छात्रों को उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी और अन्य मंत्रियों के पास भेजा था और उनके हस्तक्षेप के बाद यह संभव हो पाया कि पीसीएस मेंस की परीक्षा को जनवरी में कराने पर विचार किया जा रहा है हालांकि अभी तिथि तय नहीं हो पाई है, इससे पहले पीसीएस की मुख्य परीक्षा को 12 नवंबर को प्रस्तावित किया गया था इस लिहाज से अभ्यर्थियों को केवल तैयारी के लिए 15 से 20 दिन का समय मिल पा रहा था जिसको लेकर कांग्रेस विधायक सुमित हृदेश ने सरकार से परीक्षा तिथि को आगे बढ़ाने की मांग की थी..

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com